धनौरा: गजरौला में कार्मल पब्लिक स्कूल की बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, छात्रा गंभीर रूप से घायल
गजरौला। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गजरौला-फाजलपुर रेलवे फाटक पर तेज रफ्तार कार्मल पब्लिक स्कूल की बस ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा नाले में जाकर फंस गया। गनीमत रही कि ई-रिक्शा पलटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।