सिरसा: तलाशी के दौरान जिला जेल में हवालाती से नशीला पदार्थ बरामद, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
Sirsa, Sirsa | Aug 24, 2024 शहर के बरनाला रोड स्थित जिला जेल में बंद एक हवालाती से नशीला पदार्थ बरामद होने का मामला सामने आया है। जेल उपाधीक्षक मोहन सिंह की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 14 ग्राम 5 मिलीग्राम पाऊडर व 14 ग्राम 66 मिलीग्राम गोलियां बरामद हुई।