चिन्यालीसौड़: चिन्यालीसौड़ में स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने निकाला मशाल जुलूस
बुधवार शाम 7 बजे चिन्यालीलौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं में सुधार लाने की मांग लेकर धरने पर स्थानीय लोगों शासन-प्रशासन के खिलाफ विशाल मशाल जुलूश निकाला। यहां बड़़ी संख्या में नगर के लोग एकत्रित हुए। इसके पूरे नगर में मशाल जुलूश निकाला गया। मशाल जुलूश के दौरान प्रदर्शनकारियों शासन प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।