चिन्यालीसौड़: बनचौरा क्षेत्र में 15 नाली भू-भाग पर उगाई गई अवैध अफीम की खेती को किया गया नष्ट
थाना धरासू पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध खेती के सम्बन्ध मे एक सटीक जानकारी जुटाकर प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व मे राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर थाना धरासू के बनचौरा क्षेत्रान्तर्गत जेष्टवाडी गांव के मलाडी और देवीदार तोक मे छापेमारी कर करीब 15 नाली भू-भाग पर पैदा की गयी प्रतिबन्धित अफीम / पोस्त की खेती को नष्ट किया गया।