हमीरपुर: कलेक्ट्रेट में सड़क को लेकर स्कूली बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय का किया घेराव
हमीरपुर जिले के ब्रम्हा डेरा से चंदूपुर गांव को जोड़ने वाली बदहाल सड़क को ले कर प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट में पहुंच कर जिलाधिकारी का किया घेराव। सरकार विरोधी नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।यह जानकारी शुक्रवार को तीन बजे मिली है।