रेवाड़ी: रेवाड़ी नगर परिषद में 32 वार्डों की वार्डबंदी पूरी, अब आपत्तियां मांगी जाएंगी, कई पार्षदों की दो वार्डों पर नज़र
रेवाड़ी नगर परिषद और धारुहेड़ा नगर पालिका चुनावों की तैयारी में प्रशासन एक कदम आगे बढ़ गया है। मंगलवार को हुई एडहॉक कमेटी की बैठक में रेवाड़ी नगर परिषद के 32 वार्डों की वार्डबंदी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब इन वार्डों पर प्रशासन द्वारा आपत्तियां मांगी जाएंगी। वहीं धारुहेड़ा नगर पालिका के 18 वार्डों पर आपत्तियों की सुनवाई पहले ही हो चुकी है।