धमतरी: मैत्री विहार कॉलोनी स्थित घर में चोरी करने के मामले में साइबर सेल टीम ने एक सुनार सहित 5 लोगों को दुर्ग से किया गिरफ्तार
धमतरी SP आंजनेय वार्ष्णेय ने आज प्रेस वार्ता लेकर बताया कि बीते 26 मई को मैत्री विहार कालोनी निवासी नरेश अग्रवाल के घर चोरी हुई थी।चोरों ने घर का ताला तोडकर आलमारी में रखे चांदी के जेवरात, भगवान की मूर्तियां, चांदी के सिक्के, चांदी से बने अन्य सामान और नगदी रकम दो लाख रूपये को चोरी किया था। रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल धमतरी आरोपियों को खोज रही थी।