नवाबगंज: बाराबंकी तहसील दिवस में अधिकारी का वीडियो वायरल, गुटखा खाकर पैकेट फेंका और फरियादियों के बीच मोबाइल पर रील देखते रहे
बाराबंकी के नवाबगंज तहसील में आयोजित तहसील दिवस के दौरान प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 41 सेकंड के इस वीडियो में एक अधिकारी का कथित गैर-जिम्मेदाराना रवैया कैमरे में कैद हुआ है।