बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक के पास सड़क दुर्घटना में 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत
Barh, Patna | Apr 24, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक के पास सेंट्रल बैंक के निकट एक दूध वाले टैंकर ट्रक ने शुक्रवार को लगभग 5 बजे एक पिकअप को टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में एक बुजुर्ग महिला आ गई। परिजनों ने उसे उठाकर बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत महिला का नाम धरनी देवी बताया जाता है।