चाईबासा: कोल्हान आटोनोमस काउन्सिल की मांग को लेकर कोल्हान रक्षा संघ का जनसभा 8 अप्रैल को
कोल्हान में कोल्हान ऑटोनोमस कॉन्सिल की मांग को लेकर 8 अप्रैल को जेटेया थाना अंर्तगत ग्राम कुंद्रीजोर में कोल्हान रक्षा संघ की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया है। यह जानकारी मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट के पूर्व केन्द्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने दी। सभा स्थल तक ग्रामीण ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच सके इसके लिए वाहनों का इंतेजाम किया जा रहा है।