चाईबासा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में एलएडीसी प्रमुख सुरेन्द्र प्रसाद ने मंडल कारा में बंदियों से की मुलाकात
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में एल ए डी सी के प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद, उप प्रमुख सुरेन्द्र प्रसाद दास और सहायक एल ए डी सी रत्नेश कुमार ने मंडल कारा में बंदियों से मुलाकात कर उनके विरुद्ध मामलों की जानकारी ली और उन्हें सामान्य कानून की जानकारी प्रदान किया । प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह के पहले और दूसरे रविवार को प्राधिकार के द्वारा मंडल कारा में यह कार्यक्रम संचालित किया जाता है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना तथा निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाना है ।