कुजू नदी के तट पर आयता गांव में बिना पारंपरिक ग्रामसभा के सहमति से डीएमएफटी से स्नानघाट निर्माण कार्य का कार्यादेश नियम विरुद्ध है। और कहीं न कहीं यह डीएमएफटी के राशि का दुरुपयोग की तरह है। आयता गांव के ग्रामीणों के साथ स्नानघाट का भौतिक निरीक्षण करते हुए झारखंड पुनरूत्थान अभियान के मुख्य संयोजक सन्नी सिंकु ने कही है।