देहरादून: बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में विक्रम चालकों और मालिकों ने RTO कार्यालय देहरादून का किया घेराव
सोमवार दोपहर 2:30 बजे भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में विक्रम एसोसिएशन देहरादून के सैकड़ों चालकों एवं मालिकों ने आरटीओ का घेराव किया है। इस दौरान आरटीओ देहरादून से जीपीएस लगाने की अनिवार्यता को समाप्त करने का अनुरोध किया गया। वहीं आरटीओ देहरादून शैलेश तिवारी ने जीपीएस लगाने की अनिवार्यता को लेकर जुलाई महीने तक का समय दिया है।