देहरादून: हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र गढ़ीकैंट में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन, मुख्यमंत्री ने की शिरकत
सोमवार को दोपहर 330 बजे हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। वन विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 892 वन आरक्षी और 104 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।