देहरादून: अलका लांबा के दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा, 22 फरवरी को आयेंगी महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष
लोकसभा चुनाव में संगठन को धार देने के लिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा 22 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि अलका लांबा ने हाल ही में समूचे देश में नारी न्याय सम्मेलन का आह्वान किया था और 22 फरवरी को इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अलका लांबा देहरादून पहुंच रही है।