चक्की: जवही दीयर में रास्ते के विवाद पर ब्रह्मपुर विधायक ने सुनाई आपबीती, दी घटना की जानकारी
Chakki, Buxar | Apr 10, 2026 चक्की प्रखंड अंतर्गत जवहीं दीयर गांव में निजी जमीन पर सड़क बनाने का आरोप में मंगलवार की सुबह 11 बजे हुए विवाद मामले पर ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने शुक्रवार की सुबह प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि जवही दीयर में क्षेत्र विकास योजनांतर्गत सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान नामजद लोग आकर यह कहने लगे कि हमारी भी यहां जमीन है।