महिदपुर: महिदपुर मेला मार्ग की पुलिया पर आवागमन बंद, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे नागरिक गण
महिदपुर। लगातार तेज बारिश के चलते महिदपुर मेला मार्ग स्थित पुलिया पर पानी का तेज बहाव होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा पुलिया के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर मार्ग बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद कुछ ग्रामीण एवं राहगीर जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करते नजर आए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पानी का स्तर कम होने तक पुलिया