खालवा: मूंदी-पुनासा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने 52 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की
अवैध मदिरा के संग्रहण और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग ने गुरुवार को मूंदी सहित ग्राम भमोरी, कोड़ी गोल, भगवानपुरा एवं चांदेलमाल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 52 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 450 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। आबकारी विभाग के अनुसार जब्त महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया ।