हुसैनगंज: हुसैनगंज के दयानन्द आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य बने डॉक्टर सुधांशु शेखर त्रिपाठी,पदभार किया ग्रहण।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के दयानंद आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य के रूप में डॉक्टर सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर मौजूद डॉक्टरो और लोगों ने फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया। साथ ही आयुर्वैदिक मेडिकल में आ रही शिकायतों का निष्पादन करने व बेहतर तरीके से संचालन करने की लोगो ने अपील की।