हुसैनगंज: हुसैनगंज के दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के विदाई समारोह का हुआ आयोजन,मौजुद रहे विधायक।
हुसैनगंज के दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के परिसर में गुरुवार को महाविद्यालय के प्राचार्य सह अस्पताल अधीक्षक प्रोफेसर डॉ प्रजापति त्रिपाठी का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, चिकित्सक तथा चिकित्सकेत्तर कर्मचारियों ने बहुत ही दुखी मन से अपने प्रिय प्राचार्य को भावभीनी विदाई दी।