हुसैनगंज: सेबी के द्वारा स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का रामराज्य मोड़ के पास हुआ आयोजन,हुसैनगंज के रिसोर्स पर्सन रहे मौजुद।
रामराज्य मोड़ ग्रोथ एकेडमी के प्रांगण में सेबी के द्वारा स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे हुसैनगंज के सेबी रिसोर्स पर्सन व प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह ने सेबी, प्रतिभूति बाजार, प्रायमरी मार्केट, सेकेंडरी मार्केट, ट्रेडिंग, निवेश के तरीका, सुरक्षित निवेश, शेयरधारक के अधिकार, निवेशक शिकायत प्रक्रिया, फंड के बारे में बताया गया।