हुसैनगंज: धोखाधड़ी से जमीन बेचने के मामले में सहूलि निवासी पीड़ित व्यक्ति ने हुसैनगंज थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
सहूलि निवासी एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी से जमीन बेचने के मामले में हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आपको बता दें कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहूलि निवासी पीड़ित रवि रंजन के द्वारा अपने स्वर्गीय ताऊ के लड़के ललन ओझा के नशेड़ी पुत्र संजीव ओझा, राजेश यादव, विजय कुमार यादव, पुतुल तिवारी, आदर्श कुमार और सुरेंद्र कुमार ओझा, इंदल कुमार पांडेय व योगेंद्र कुमार पांडेय पर धोखाधड़ी से जमीन बेचने व लिखवाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।