हुसैनगंज: लोकसभा चुनाव को लेकर हुसैनगंज CHC की आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरूक।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आज आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा लोकसभा निर्वाचन को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया गया, और मार्च निकाला गया। हुसैनगंज बाजार समेत अन्य जगहों तक पहुंच कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए अपील की गई व 18 साल से ऊपर के युवाओ और युवतियों को मतदान के लिये प्रेरित किया गया।