बारां: खजूरपुरा चौराहे पर ब्रिज के निर्माण कार्य में लगी मशीन से सामान ले गए चोर
Baran, Baran | Apr 2, 2026 शहर के खजूरपुरा चौराहे के पास ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है। जहां पर बुधवार रात को अज्ञात चोर खडी मशीन से सामान चुरा कर ले गए। मशीन संचालित करने वाले व्यक्ति ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि ब्रिज का निर्माण कार्य में मशीन लगा रखी है, जिसको रात में यही पर रखना पडता है। अज्ञात चोर मशीन से टूल बॉक्स, ग्राइंडर, हथोडा, चैन आदि चुराकर ले गए।