पुवायां: कबाड़ी को गिरफ्तार किया गया, चोरी की सरिया बरामद कर भेजा गया जेल
शाहजहाँपुर के पुवायाँ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 23 किलो लोहे की 17 सरिया बरामद की हैं। दरअसल, 30 मार्च को निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी का मामला सामने आया था, जिसमें एक आरोपी को मौके पर ही पकड़कर जेल भेज दिया था ।