नौगावां सादात: नौगांवा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर बाइक चोर को किया गिरफ्तार
बीती रात चेकिंग के दौरान फाजलपुर से नीम के अड्डे के बीच से 26 वर्षीय कोशिंदर, निवासी ग्राम रतनपुर खुर्द, थाना नौगावां सादात को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी की हुई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP20AV4561) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 80,000 रुपये है। इस संबंध में थाना नौगावां सादात में मु0अ0सं0 240/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।