भगवानपुर: कृषि कार्यालय में दोपहर 2 बजे तक लगा रहा ताला, किसान परेशान
भगवानपुर प्रखंड कृषि कार्यालय में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे तक ताला लटका रहने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभिन्न कृषि कार्यों को लेकर दूर-दराज गांवों से पहुंचे किसान घंटों कार्यालय खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन कार्यालय नहीं खुलने से उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।