झालरापाटन: दूध के दाम बढ़ाने पर दुग्ध उत्पादक दो गुटों में बंटे, एक गुट ने वाहन रैली निकालकर दाम बढ़ाने की मांग की
झालरापाटन में दूध के दाम बढ़ाने को लेकर दुग्ध उत्पादक दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट ने मंगलवार शाम दाम बढ़ाने की मांग को लेकर वाहन रैली निकाली, जबकि दूसरे गुट का कहना है कि वे 11 रुपए फैट की दर पर दूध देने को तैयार हैं।