कोतवाली: रोहिणी के अवंतिका एंक्लेव इलाके में हत्या के मामले में फरार बदमाश गिरफ्तार
डीसीपी एम हर्षवर्धन ने 26 नवंबर की दोपहर करीब 12:30 बजे मीडिया को बताया कि चांदनी महल पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान अवंतिका एनक्लेव निवासी 42 वर्षीय प्रवीण कोहली उर्फ दीपक के तौर पर हुई है 2007 में उसके खिलाफ हौज़काजी थाने में लूट और हत्या का मामला दर्ज हुआ था फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया