चूरू: जिले में मधुमक्खियों के हमलों से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट, आमजन से सतर्कता की अपील की गई
Churu, Churu | Apr 6, 2026 चूरू जिले में हाल के दिनों में जंगली मधुमक्खियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को आमजन से अपील करते हुए कहा है कि मधुमक्खियों के हमलों से बचने के लिए सावधानी और जागरूकता बेहद जरूरी है। डीएफओ भवानी सिंह ने बताया कि वन क्षेत्रों व ग्रामीण इलाकों में रॉक बी पाई जाती है।