बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर की रहने वाली एक महिला को मारपीट कर ससुराल वालों ने घर से निकाला, 6 पर मुकदमा दर्ज
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से थाना हाफिजगंज के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले आए दिन महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और गंदी-गंदी गालियां देते थे। महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है।