रतनगढ़: रतनगढ में श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में हनुमत कथा का आयोजन होगा, कथा की तैयारी को लेकर हुई बैठक
रतनगढ में सरदारशहर रोड़ पर स्तिथ श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में 18 जनवरी से गोसेवार्थ हनुमत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन पूज्य संत निवर्तिनाथ कृष्णा महाराज करेंगे। कथा की तैयारी की लेकर शनिवार रात श्री ताल वाले बालाजी मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया।