📍 धनबाद पहुंचे प्रमण्डलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता, डीसी आदित्य रंजन ने किया स्वागत !
उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल, हजारीबाग के प्रमण्डलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता आज धनबाद पहुंचे। सर्किट हाउस में उपायुक्त (डीसी) आदित्य रंजन एवं अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से प्रमण्डलीय आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके उपरांत समाहरणालय में प्रमण्डलीय आयुक्त ने उपायुक्त आदित्य रंजन एवं जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ राजस्व संग्रहण, राजस्व न्यायालय, आंतरिक संसाधन तथा एसआईआर-2026 की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#Dhanbad #DCAdityaRanjan #VijayKumarGupta #Commissioner #NorthChotanagpur #RevenueCollection #RevenueCourt #SIR2026 #DistrictAdministration #Jharkhand #DhanbadNews #BreakingNews
Baghmara Cum Katras, Dhanbad | Jul 13, 2026