🚨 एक साल भी नहीं टिक सकी करोड़ों की सड़क!
📍 जीतपुर में फिर भू-धसान, आवागमन प्रभावित।
झरिया-जीतपुर-जामाडोबा मुख्य मार्ग पर सड़क धंसने से हजारों स्थानीय लोगों और डिनोबिली, कार्मेल, डीएवी सहित कई स्कूलों के विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घटना के बाद झरिया विधायक रागिनी सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और उपायुक्त आदित्य रंजन से दूरभाष पर बात कर सड़क की शीघ्र मरम्मत, गॉफ भराई, निर्माण गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच, दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों पर कार्रवाई तथा भारी वाहनों के परिचालन समय में बदलाव की मांग की।
टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा प्रभावित स्थल पर युद्धस्तर पर बालू भरकर गॉफ भराई का कार्य जारी है। स्थानीय लोगों ने सड़क के स्थायी समाधान और सुरक्षित आवागमन की मांग उठाई है।
#झरिया #जीतपुर #भूधसान #RoadCollapse #Dhanbad #Jharkhand #रागिनी_सिंह #AdityaRanjan #सड़क_निर्माण #गॉफ_भराई #RoadSafety #स्कूली_बच्चे #Jamadoba #CoalBelt #BreakingNews #KhabarKiUdaan