भोरे: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन, भोरे में प्रखंड कांग्रेस कमिटी की हुई बैठक
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने लगातार आंदोलन करने का निर्णय लिया है।इसके तहत मंगलवार को जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि राम ने एक बैठक के दौरान प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तृत रूप से बताया। जिसमें बताया गया की बिहार के प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय पर 14अगस्त को धरना किया जाएगा।