भोरे: भोरे में राजकिशोरी हॉस्पिटल का शिक्षा मंत्री व पूर्व मंत्री ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन, जदयू के कई नेता रहे मौजूद
भोरे प्रखंड क्षेत्र के भोरे में संचालित राजकिशोरी हॉस्पिटल के दूसरे ब्रांच का बुधवार को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार व पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच शिक्षा मंत्री व पूर्व मंत्री का अस्पताल के संचालक द्वारा फूलों का माला पहनाकर व अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया।