भोरे: भोरे मीरगंज मुख्य पथ के पास सटे गांव में सड़क पर पड़े टायर के अंदर छिपा मिला कोबरा सांप, स्नेक कैचर ने पकड़ा
भोरे मीरगंज मुख्य पथ के पास सटे गांव मजिरवा में एक टायर के अंदर मोटा जहरीला कोबरा सांप छुपकर बैठा था। जिसकी भनक किसीको भी नही थी। वारिस होने की वजह से वह सांप बाहर निकलने के फिराक में था। तभी किसकी नजर उस सांप पर पड़ी। जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। वह सांप इतना मोटा और जहरीला था की किसकी हिम्मत नही हो रही थी उस सांप को पकड़े।