भोरे: शाहपुर बतरहा के पास पानी टंकी के नीचे नशे की हालत में बेहोश मिले दो व्यक्ती, डायल 112की टीम ने श्री पुर थाना को सौंपा
भोरे मीरगंज मुख्य पथ से सटे दक्षिण शाहपुर बतरहा में पानी टंकी के नीचे नशे की हालत में दो व्यक्ति जमीन पर बेहोशी के हालत में लेटे हुए थे। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने जगाकर दोनो का नाम पता पूछना चाहा लेकिन दोनो कुछ नही बता पा रहे थे। जिसके बाद दोनो को पकड़कर श्रीपुर थाना एसएचओ को सुपुर्द किया गया। जानकारी के अनुसार दोनो नशे की हालत में थे।