डुमरा: सीतामढ़ी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40.07 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
सीतामढ़ी जिले के भासर पिकेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिपु कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से कुल 40.07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ और एक मोबाइल बरामद किया गयाहै।