बीना: ग्राम देवराजी से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला, परिजनों ने एसडीओपी से लगाई मदद की गुहार
Bina, Sagar | Sep 13, 2024 18 वर्षीय नंदिनी 6 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। परिजनों के द्वारा लगातार युवती की तलाश की गई लेकिन जब कहीं पता नहीं पड़ा तो परीजन पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। परिजनों कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस के द्वारा अभी तक युवती का अभी तक पता नहीं लगाया गया। वही पुलिस ने युवती को जल्द तलाशने का परिजनों को आश्वासन दिया है।