मोदनगंज: सब्जी लाने निकला सुनील 48 घंटे बाद घर लौटा, परिजनों में खुशी
घोसी बाजार स्थित प्रखंड कॉलोनी मोहल्ले के निवासी सुनील कुमार 48 घंटा बाद अपना घर वापस लौट गया। दरअसल सुनील सब्जी विक्रेता है और सब्जी लाने को लेकर शुक्रवार का सुबह जहानाबाद निकला था तब से वह वापस नहीं लौटा था। सुनील के गायब होने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी और तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे थे।