महोबा: दाउपुरा मोहल्ले में 15 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक खाया, जिला अस्पताल में भर्ती
Mahoba, Mahoba | Apr 30, 2026 15 वर्षीय किशोरी रचना कुशवाहा ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। किशोरी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस पर परिजनों ने चुप्पी साध रखी है। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में किशोरी का उपचार जारी है।