मुंबई फायरिंग मामले में RPF कोटा की त्वरित कार्रवाई, ट्रेन से तीन संदिग्ध गिरफ्तार
कोटा। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर मुंबई के जुहू इलाके में कथित फायरिंग के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कोटा ने कोटा शहर पुलिस के सहयोग से तीन संदिग्धों को ट्रेन से पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। मुंबई क्राइम ब्रांच से 19 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे सूचना मिलने पर RPF ने तत्काल विशेष टीम गठित कर कोटा रेलवे स्टेशन की घेराबंदी की। सुबह 10:16 बजे पुणे–जयपुर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंचते ही संयुक्त टीम ने जनरल कोच में तलाशी लेकर तीनों को हिरासत में लिया। कार्रवाई में RPF निरीक्षक सी.एस. डावर सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कार्रवाई पूरी की गई। आगे की जांच मुंबई पुलिस कर रही है।