प्रतापगढ़: अवकाश के दिनों में ड्यूटी का विरोध, कृषि पर्यवेक्षक, पटवारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़ जिले में कृषि पर्यवेक्षक, पटवारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने लगातार बढ़ते कार्यभार, मानसिक तनाव और अवकाश के दिनों में कराई जा रही ड्यूटी के विरोध में अपनी आवाज बुलंद कर दी है। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक, पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले जिला मुख्यालय पर कर्मचारियों ने एकजुट होकर मुख्य सचिव के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन