आंवला: आंवला के सिरौली में इंटरकॉलेज के पास नाले में मिला भ्रूण, अवैध नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग सवालों के घेरे में
तहसील आंवला के सिरौली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह आठ बजे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती एक घटना सामने आई। सिरौली-आंवला रोड पर स्थित वसुंधरा इंटर कॉलेज के सामने एक नाले में अज्ञात भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना क्षेत्र में फल-फूल रहे अवैध नर्सिंग होम और भ्रूण हत्या के काले कारोबार की ओर इशारा कर रही है।