इटारसी: गांधी प्रतिमा के नजदीक कांग्रेस सेवा दल यंग बिग्रेड ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर, किया सत्याग्रह
लोकतंत्र की हत्या, संवैधानिक मूल्यों पर हो रहे प्रहार एवं कांग्रेस नेत्री एवं राज्य सभा सांसद मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे कांग्रेस सेवादल द्वारा गांधी ग्राउंड स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास सत्याग्रह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी उपस्थित रहे।