‘सॉरी मम्मी'...अब और सहन नहीं होता, Video बनाकर नवविवाहिता ने कर लिया सुसाइड, 8 महीने पहले हुई थी शादी
एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. शादी के महज आठ महीने बाद महिला ने आत्महत्या कर ली.
घटना से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें वह अपनी मां से माफी मांगते हुए कहती है कि, “सॉरी मम्मी मैं ऐसे जा रही हूं, लेकिन अब और सहन नहीं होता.
मैं इनकी मानसिकता को नही बदल सकी.” मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
#Dehradun #Uttarakhand #Doiwala #CrimeNews #UttarakhandNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #Crime #pahadsamachar