जिले में 104 शराब दुकानों में से 99 की नीलामी पूरी हो चुकी है, जिससे करीब ₹586 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। रविवार शाम 5 बजे आबकारी उप निरीक्षक सियाराम चौधरी के अनुसार कुल ₹638 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें ₹52 करोड़ अभी 5 दुकानों से आना बाकी है। मधुकर शाह वार्ड, गुजराती बाजार, कर्रापुर, गढ़ाकोटा और जमुनिया की दुकानें अभी शेष हैं।