गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, चादरपोशी कार्यक्रम में हुए शामिल
बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी के गया आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला अतिथि गृह, गया में उन्हें विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया।डिप्टी सीएम गया स्थित खानकाह में आयोजित चादरपोशी परिभ्रमण कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुरूप चादरपोशी की ।