जयपुर: श्याम नगर थाना इलाके में रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग को परिवारजनों द्वारा दी जा रही प्रताड़ना, न्याय के लिए भटक रही
Jaipur, Jaipur | Jul 9, 2026 श्याम नगर थाना इलाके की रहने वाली 60 वर्षीय कैलाशी देवी अपने परिजनों के द्वारा दी जा रही प्रताड़ना को लेकर न्याय के लिए दर-दर भटक रही है उसका कहना है कि वह वर्तमान सरकार के सभी बड़े नेताओं से लेकर पुलिस के सभी आला अधिकारियों तक से अपनी परेशानी व्यक्त कर चुकी है। बस उन्हें एक ही आश्वासन दिया जाता है आप थाने चले जाइए वहां पर आपकी सुनवाई हो जाएगी।